फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: नए जिला जज ने चार्ज संभाला, पुराने को दी विदाई

विज्ञापन
निवर्तमान जिला जज को प्रतीक चिह्न देते डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक संगला ने बुधवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। इस दौरान निवर्तमान जिला जज आरएमएन मिश्रा भी मौजूद रहे। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने पुराने जिला जज को विदाई देते हुए नए का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

दीवानी में दोपहर में नए जिला जज विवेक संगला पहुंचे। इस दौरान निवर्तमान जिला जज भी मौजूद रहे। इस मौके पर नए जिला जज ने भी प्रोन्नित होने पर निवर्तमान जिला जज को बधाई दी और प्रतीक चिह्न भेंटकर विदाई दी। इस मौके पर तमाम न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण, अभियोजक अधिवक्ता व कर्मचारियों ने भी उन्हें विदाई दी, जबकि नए जिला जज का स्वागत किया। बता दें कि निवर्तमान जिला जज का ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक पद पर तबादला हुआ है।
इस दौरान उनके जल्द हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने की ईश्वर से कामना भी की गई। इस मौके पर सीजेएम करुणा सिंह, डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर, जेपी राजपूत, बार अध्यक्ष गणेश शर्मा, सचिव कुलदीप आदित्य गुप्ता, योगेश सारस्वत आदि तमाम अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें