फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आज अलीगढ़ होकर चलेगी नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन से होकर संचालित होगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



रेलवे एनसीआर की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के अनुसार ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 28 मई को नई दिल्ली से रात 08:15 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, प्रयागराज व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी।


यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन पर रात 09:50 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 09:52 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई को हावड़ा से चलेगी और अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 07:58 बजे पहुंचेगी व 8:00 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें