फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विदेश में एएमयू के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे शोध के नए द्वार

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू के विद्यार्थियों के लिए विदेश में शोध के नए द्वार खुलेंगे। एएमयू और चेक गणराज्य के वीएसबी-तकनीकी यूनिवर्सिटी ओस्ट्रावा के साथ पांच वर्षीय करार हुआ। इससे दोनों यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकी विकास के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगी।
विज्ञापन


कुलपति कार्यालय में आयोजित समारोह में एएमयू के कुलसचिव प्रो. आसिम जफर ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल में पदार्थ विज्ञान व प्रौद्योगिकी संकाय की अधिष्ठाता प्रो. कमिला यानोव्स्का, उप-अधिष्ठाता प्रो. कातेर्जीना स्कोटनिकोवा, प्रो. व्लास्तिमिल मातेयका, शोध वैज्ञानिक डॉ. के. प्रवीण कुमार मौजूद रहे। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि यह करार एएमयू की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा। इस साझेदारी से दोनों यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञता का लाभ विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को मिलेगा।

प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने कहा कि यह समझौता केवल दो विश्वविद्यालयों के बीच औपचारिक करार नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और ज्ञान साझेदारी की नई शुरुआत है। यह समझौता एएमयू की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पहुंच को और विस्तार देगा। इस अवसर पर सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. निसार अहमद, जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल, शोध व विकास निदेशालय के निदेशक प्रो. उमर फारूक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें