फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल तक सहता रहा भतीजा: धमका कर अलग-अलग जगह बुलाकर संबंध बनाती रही चाची, शादी करने का बना रही दबाव

Tue, 23 Jun 2026 11:56 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भतीजे ने बताया कि रिश्ते की चाची ने उसे डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला उसे लगातार यह धमकी देती थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा देगी। इस धमकी के कारण किशोर ढाई साल तक चुपचाप सब सहता रहा।
विज्ञापन
अवैध संबंध प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में रिश्ते की चाची पर नाबालिग भतीजे से जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोर ने बताया कि 40 साल की महिला उसे धमकाकर पिछले ढाई साल से यह कृत्य कर रही थी। महिला के शादी का दबाव बनाने के बाद उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


17 साल के पीड़ित किशोर की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चाचाी को जेल भेज दिया है। किशोर ने अपने बयान में बताया कि रिश्ते की चाची उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। वह उसे दुष्कर्म के झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इसी डर से वह ढाई साल तक चुप रहा। महिला की उम्र लगभग चालीस साल बताई जा रही है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

आरोप और धमकी का सिलसिला
पीड़ित किशोर ने पुलिस को दिए अपने बयान में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि रिश्ते की चाची ने उसे डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला उसे लगातार यह धमकी देती थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा देगी। इस धमकी के कारण किशोर ढाई साल तक चुपचाप सब सहता रहा। महिला ने उसे कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाया। वह किशोर की कम उम्र का फायदा उठा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बताई आपबीती
हाल ही में आरोपित महिला ने किशोर पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला की इस मांग से किशोर बहुत परेशान हो गया। उसने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने किशोर की बात सुनकर तत्काल पुलिस से संपर्क किया। परिवार के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने आरोपित महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चाची को भेजा जेल 
परिजनों की शिकायत के बाद इगलास थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और रिश्ते की चाची को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें