फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राष्ट्रीय मंच पर पंचायत सशक्तीकरण का मॉडल रखेंगी नीलम

विज्ञापन
ग्राम प्रधान एवं प्रशासक नीलम देवी । - फोटो : samvad
विज्ञापन
टप्पल ब्लॉक के भरतपुर ग्राम पंचायत की प्रशासक नीलम देवी को राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव में किए गए कार्यों और पंचायत के अनुभव साझा करने का अवसर मिला है। गुरुग्राम (हरियाणा) में सोमवार और मंगलवार को आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर वक्ता शामिल होंगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में वह देशभर से आए पंचायत प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के सामने पंचायत के विकास और बेहतर कार्यप्रणाली से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगी। नीलम सम्मेलन में पंचायत सशक्तीकरण का मॉडल प्रस्तुत करेंगी। इसमें वह महिला नेतृत्व, वित्तीय आत्मनिर्भरता और समाज, सरकार एवं बाजार के बीच साझेदारी के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने का अनुभव साझा करेंगी।
नीलम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ओडीएफ प्लस माॅडल गांव बनाने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान - 2023 से सम्मानित किया जा चुका है। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट की ओर से गुरुग्राम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय हरियाणा में पंचायतों एवं नगरपालिकाओं का सशक्तीकरण एवं स्थानीय निकायों से स्थानीय सरकारों तक रखा गया है।
विज्ञापन

इसमें देशभर के पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन के पहले दिन सोमवार को शाम 05:50 से 6:00 बजे तक विशेष सत्र में नीलम देवी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके लिए ग्राम पंचायत भरतपुर के अनुभवों पर आधारित सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेज तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें