फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोहरे की सर्द रात में चोरों की सक्रियता से सावधान रहने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम बदल गया है। अब हर रात सर्द और कोहरे भरी होगी। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए घर में गरम कपड़ों में कैद होकर आराम से सोने के साथ-साथ बाहर की गतिविधियों के प्रति सावधान रहने की भी जरूरत है। वजह है, इस मौसम में चोर और लुटेरे अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में पुलिस पर जैसा बनेगा, अपना काम करेगी। हमें भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहने को तो चोरी, छिनैती और लूट जैसे अपराध वर्ष भर कम-ज्यादा होते रहते हैं। मगर जरायम पेशेवर और पुलिस रिकार्ड मानता है कि सर्द और कोहरे वाली रात चोर-लुटेरों के लिए ज्यादा मुफीद रहती हैं। दिन में चोर ऐसे मकानों की रैकी करते हैं, जहां आसानी से प्रवेश हो सकें। घर में सदस्यों की संख्या कम है और आसानी से माल लेकर निकल सकें।
इसी तरह देहात में उन मकानों पर बदमाश रैकी करते हैं, जहां से आसानी से पशुओं को चोरी कर निकला जा सके। लूट के मामले में भी इसी तरह की रैकी की जाती है, जहां अंधेरी और सुनसान रास्तों पर देर रात किसी हर दिन आने जाने वाले से लूट हो सके। कुल मिलाकर इस मौसम को अपराधी अपराध कर आसानी से भागने के लिए मुफीद मानते हैं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि रात में लोग घरों में सोते हैं और बहुत जल्दी जगार भी नहीं होती है।
विज्ञापन

रात में अपराधों को रोकेगा ऑपरेशन निशाचर
एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि जिले के 2022 तक के नकबजनों पर शिकंजे के लिए निर्देशित किया गया है। जिसमें पिछले 10 वर्ष के उन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने को कहा गया है जिन पर तीन या उससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के अलावा ऑपरेशन निशाचर शुरू किया जाएगा। जिसमें प्रमुख स्थानों पर रात्रि पिकैट अनिवार्य होंगी। यूपी-112 की लोकेशन सर्दी व कोहरे के अनुसार बदलेंगी। रात्रि में हर थाने में एक अलग से गश्त पार्टी अनिवार्य होगी। साथ में ऑपरेशन निशाचर में ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें