फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलायतन विश्वविद्यालय: एनसीसी कैडेट्स को दिया अनुशासन का प्रशिक्षण, टेंट पिचिंग का भी कराया अभ्यास

Tue, 08 Jul 2025 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिविर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता सत्र भी हुआ। कैडेट्स को टेंट पिचिंग का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन
एनसीसी प्रशिक्षण - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मंगलायतन विवि में चल रहे एनसीसी के शिविर में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और भविष्य निर्माण से जुड़े विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 7 जुलाई को सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Mangalayatan University: एनसीसी की मिली मान्यता, प्रशिक्षण-समन्वय के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी
शिविर में नई पहल के रूप में अग्निवीर भर्ती और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार की विशेष तैयारी कक्षाएं शुरू की गई हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल अजय लूंबा ने कहा कि यह केवल प्रशिक्षण नहीं, एक मिशन है जो देश को अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ युवा नेतृत्व देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जुलाई से अंतर समूह प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया आरंभ होगी। शिविर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता सत्र भी हुआ। कैडेट्स को टेंट पिचिंग का अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह, लेफ्टीनेंट सतीश कुमार, अमान उल्ला खान, पंकज कुमार, भगवान सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें