हरदुआगंज के अग्रसेन इंटर कॉलेज में फायरिंग सीखते एनसीसी कैडेट्स। संवाद
- फोटो : samvad
अग्रसेन इंटर कॉलेज में चल रहे 8 यूपी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। सुबह सात बजे शुरू हुए अभ्यास से पहले उन्हें हथियार चलाने और सटीक निशाना लगाने के तरीके सिखाए गए।
सेकेंड ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने डिजिटल इकोनॉमी के तहत साइबर फ्रॉड, डिजिटल क्लास और डिजिटल पेमेंट की जानकारी दी। शाम को रस्साकशी और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड, ड्रिल, कमांड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल आभास अवस्थी, अभिजीत कुमार गुप्ता, मेजर एके सिंह, चीफ ऑफिसर अनिल कुमार अग्रवाल, केयर टेकर ऑफिसर शालिनी शर्मा, एसएम धर्मेंद्र सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार अजीत सिंह, सूबेदार बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।