फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, कुर्की की तैयारी

Thu, 27 Aug 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के निशाने पर आई हिस्ट्रीशीटर सपा नेता भाइयों की जोड़ी में से फरार चल रहे खालिद हसन पप्पू के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


अब अगर जल्द ही वह हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस उसके खिलाफ कुर्की के लिए आवेदन करेगी। इधर, सर्विलांस लोकेशन के आधार पर पुलिस की दो टीमें पप्पू की तलाश में इलाहाबाद व दिल्ली भेजी गई हैं।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेद्वी के अनुसार अदालत से बुधवार को पप्पू के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गया है। यह वारंट उसके घर पर तामील कराए जाएंगे। अगर इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की के प्रयास शुरू होंगे। साथ ही दो टीमें इलाहाबाद व दिल्ली भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें