राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने पुरानी चुंगी स्थित एक होटल में चाय पर चर्चा पर एएमयू के छात्रों व पूर्व छात्रों से संवाद किया। संचालन शहंशाह खान ने किया। सदस्यता अभियान व छात्रों के साथ जन संवाद चाय पर चर्चा करते हुए वसीम राजा ने कहा कि आज छात्रों के भविष्य को लेकर भारत सरकार चिंतित नहीं है।
दो करोड़ नौकरी देने वाले आज खामोश हैं। किसान बदहाल हैं। नौजवान बिना नौकरी के सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि 2 जीबी डाटा रोज मोबाइल में इस्तेमाल करते हैं, उसमें से 20 एमबी डाटा पार्टी को प्रचार के लिए दें, ताकि भविष्य में युवाओं और किसानों की सरकार उत्तर प्रदेश में बन सके। पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक युवाओं को जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राम बहादुर सिंह, नीरज शर्मा, फहीम कादरी, वीरपाल सिंह दिवाकर, जोगेंद्र सिंह, जानिब हसन,शोएब खान, अयाज खान, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।