फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली के तार से चिपककर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, हंगामे पर घंटों बाद पहुंचा वन विभाग

Tue, 21 Nov 2023 11:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली के तारों से चिपक कर मौत हो गई।कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस का आरोप है कि कई घंटे सूचना देने के बाद भी वन विभाग एवं बिजली विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस पर कांग्रेस नेता ने पुलिस-प्रशासनिक एवं वन विभाग के अफसरों को फोन पर जानकारी दी। आरोप है कि करीब छह घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ कांग्रेस नेता इंजी.आगा यूनुस - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके के केलानगर चौराहे के पास वार्ड संख्या 49 बे़गपुर में 21 नवंबर को मीनाक्षी टॉकीज वालों की कोठी निकल कर आए राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली के तारों से चिपक कर मौत हो गई। 

विज्ञापन




कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस का आरोप है कि कई घंटे सूचना देने के बाद भी वन विभाग एवं बिजली विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस पर कांग्रेस नेता ने पुलिस-प्रशासनिक एवं वन विभाग के अफसरों को फोन पर जानकारी दी। आरोप है कि करीब छह घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग के अधिकारियो को खूब खरी खोटी सुनाई। तब कहीं जाकर पोस्टमार्टम के बाद पूरे सम्मान से राष्ट्रीय मोर का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद एवं भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह जादौन भी आ गए। उन्होंने भी घंटों बाद भी कार्रवाई न करने पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अफसरों से कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें