फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक जाने को नसीरुद्दीन को 50 हजार का चेक भेजा

Sun, 23 Dec 2018 01:50 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
नसीरूद्दीन शाह के नाम पचास हजार का चेक दिखाते आदित्य पंडित। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरविंद पंडित ने मशहूर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को 50 हजार रुपये का चेक भेजा है। पंडित ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र ने उनको इतना प्यार, सम्मान दिया, पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा। अब वे कह रहे हैं कि उनको यहां पर डर लग रहा है। अगर ऐसा है तो वे पाकिस्तान चले जायें। किराये के लिए 50 हजार रुपये का चेक उनको भेज दिया है। 
विज्ञापन


नसीर का बयान हकीकत : रुबीना
सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने नसीरुद्दीन शाह के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शाह ने केवल आइना दिखाया है जिसमें कुछ भी गलत नहीं। संविधान ने हर किसी को अपना मत रखने का अधिकार दिया है। गाय के नाम पर बजरंग दल के गुंडों द्वारा दंगा भड़काया गया, जिसमें एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया। उसकी पत्नी विधवा हो गई और बच्चे अनाथ हो गए हैं। गुंडों की भीड़ आकर गाय का नाम लेकर दंगा भड़का रही है। इस पर अगर कोई सम्मानित व्यक्ति सच्चाई बोल दे तो क्या गलत है..? नसीरुद्दीन शाह को गद्दार कहने वाले आतंकवादी प्रवृत्ति के हैं। यह वही लोग है, जो गाय के नाम पर इंसानों को मौत के घाट उतार देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें