फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोत्सव और राधा कृष्ण रूप सज्जा ने मोहा सबका मन

विज्ञापन
नंदोत्सव और राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता सजे बच्चे साथ में पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
संस्कार भारती उमंग समिति के तत्वावधान में रविवार को मथुरा रोड स्थित एक गार्डन में श्री राधा- कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं नंदोत्सव का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, प्रांतीय संरक्षक राजाराम मित्र, मनोज कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय गोयल सीए, नाट्यप्रमुख आलोक शर्मा,जिला संयोजक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक एवं समिति की अध्यक्ष पूनम विशन वार्ष्णेय ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राधा एवं कृष्ण के रूप सजे बच्चों को देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। नंदोत्सव में सभी सखियां जमकर झूमती रही । नंद बाबा और यशोदा रानी ने यहां खूब उपहार लुटाए और बधाईयों का दौर चलता रहा। संचालन संगठन मंत्री अर्चना वार्ष्णेय और महामंत्री अलका वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रांतीय संरक्षक राजाराम मित्र ने कहा कि संस्था का एक ही उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। आयोजन में कोषाध्यक्ष बुलबुल वार्ष्णेय, मातृशक्ति प्रमुख रीना वार्ष्णेय, आलोक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मनोज, शैल गुप्ता, आलोक शर्मा आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें