आम आदमी पार्टी ने रविवार को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में जिला कार्यालय स्वर्ण जयंती नगर से जिला अध्यक्ष सुनील यादव व महानगर अध्यक्ष एम इमरान राजा के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकली। मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पैदल यात्रा स्वर्ण जयंती नगर एडीए कॉलोनी, सेंट फिदेलिस स्कूल होते हुए मैरिस रोड, जज कंपाउंड जिलाधिकारी आवास होते हुए डॉ. आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हो गई। पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए एटा चुंगी पर सुबह से ही जिले के सह प्रभारी राजेश सैनी, महानगर अध्यक्ष इमरान राजा, युवा विंग के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बघेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुनेश यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष शर्मा, वरिष्ठ नेता नूर उल हसन, वरिष्ठ नेता प्रदीप पंडित, युवा नेता रजनीश यादव उर्फ बंटी, विवेक चौधरी, अवधेश यादव, मोहम्मद अनस, जतिन सैनी आदि के समर्थक एकत्र हो गए। पदयात्रा की प्रभारी दिशा, सह प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, मोनिका थापर, रविंद्र पाल, ठाकुर नरेंद्र सिंह, ठाकुर गवेद्र सिंह, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीपी सिंह, लोकेश तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन, संजीव कौशिक, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीतू स्पेंसर, दीपक चौधरी, अनिल गौड़, मोहम्मद बिलाल आदि मौजूद रहे।