फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम से फाइल उड़ाई: वक्फ संपत्ति पर दर्ज कराया नाम, अलीगढ़ के यूसुफ पर लगा फर्जीवाड़ा करने का आरोप

Mon, 12 May 2025 01:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के जोहरा बाग दोदपुर निवासी युसूफ जमाल पर आरोप लगाया है  कि उसने नगर निगम कर्मचारियों से सेटिंग कर संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली।
विज्ञापन
वक्फ संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित वक्फ बोर्ड की बेशकीमती जमीन हड़पने के लिए शातिरों ने नगर निगम कर्मचारियों से सांठगांठ कर मूल पत्रावली ही गायब करा दी। इसके बाद वक्फ संपत्ति पर अपना नाम दर्ज करा लिया। मामला उजागर होने पर मुतवल्ली ने कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फर्जीवाड़ा करने का आरोप अलीगढ़ के जोहरा बाग दोदपुर निवासी युसूफ जमाल पर लगा है।

विज्ञापन


मुतवल्ली बरकत नबी खान ने एसपी सिटी मानुष पारीक को बताया कि नगर निगम के रिकॉर्ड में वर्ष 1944 से सिविल लाइंस इलाके में वक्फ संपत्ति दर्ज है। इस बेशकीमती संपत्ति को हड़पने के लिए अलीगढ़ के जोहरा बाग दोदपुर निवासी यूसुफ जमाल ने गनपतराय बागला और नासिर सईद के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। 

नगर निगम कर्मचारियों से सेटिंग कर संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली। जब उन्होंने नगर निगम में शिकायत की तो संपत्ति को दोबारा वक्फ में दर्ज कर लिया गया। एसपी सिटी के आदेश पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें