फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के पांच हजार लोगों के नाम दो-दो राशन कार्डों में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में राशन वितरण प्रक्रिया में सुधार के लिए जल्द ही लागू होने वाली पोर्टेबिलिटी प्रणाली के तहत अलीगढ़ जिला आपूर्ति विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन में पांच हजार लाभार्थी डुप्लीकेसी में फंस गए हैं। इन लाभार्थियों के नाम एक नहीं बल्कि दो-दो राशन कार्डों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार सभी लाभार्थियों को फिलहाल सुधार के लिए समय दिया गया है। अगर, जल्द ही उन्होंने स्वयं अपना नाम एक राशन कार्ड से नहीं हटवाया तो उनके परिवार के राशन कार्ड को ब्लाक कर दिया जाएगा। पोर्टेबिलटी प्रक्रिया को फिलहाल जनपद स्तर पर लागू करने की तैयारी में जिला आपूर्ति विभाग जुटा हुआ है।
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के अनुसार इस प्रक्रिया के लागू होने के बाद लाभार्थी एक ही कोटेदार से सरकारी दरों पर राशन खरीदने के लिए बाध्य नहीं रहेगा। अगर, उसे कोटेदार से किसी भी प्रकार की शिकायत है तो वह पूरे जनपद में किसी भी कोटेदार से राशन खरीद सकेगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए शासन स्तर से विभागीय पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। सभी राशन कार्ड धारकों और राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों का डाटा फीड किया जा रहा है। जिन भी लाभार्थियों के नाम दो-दो राशन कार्डों में दर्ज हैं। वह जन सेवा केंद्र पर जाकर या विभाग से संपर्क कर अपना नाम एक राशन कार्ड से हटवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें