फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक के सिर में कील ठोंकी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
फिरोजाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में अलीगढ़ के एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। केंद्र संचालकों ने युवक कोमिल के सिर में कील ठोंक दी। उसे मरणासन्न हालत में सड़क पर फेंक दिया गया। पीड़ित परिवार अब आरोपियों पर कार्रवाई और इलाज के लिए मुआवजा मांग रहा है।
विज्ञापन


गांव असनैता निवासी कोमिल को आठ महीने पहले फिरोजाबाद के ककरऊ कोठी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने प्रति माह 5,000 रुपये का भुगतान भी किया था। आरोप है कि 30 मई 2026 को केंद्र में विवाद हुआ। संचालकों ने कोमिल के साथ बेरहमी से मारपीट की। जानलेवा नीयत से कील वाली फंटी से उसके सिर पर प्रहार किया। लोहे की लंबी कील कोमिल के सिर की हड्डी में धंस गई।



खून बहने और दर्द से कोमिल बेहोश हो गया। संचालक कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। रात में गश्त कर रही उत्तर थाने की पुलिस ने कोमिल को बेसुध पड़ा देखा। पुलिस ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया और गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। कोमिल के पिता हरीशंकर ने थाना उत्तर फिरोजाबाद में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें