फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में पड़ा मिला खैर नायब तहसीलदार का शव

Sun, 01 Nov 2020 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
नायब तहसीलदार कृष्णदत्त का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खैर नायब तहसीलदार का शव शनिवार को गभाना स्थित उनके आवास में शौचालय में पड़ा मिला। आवास पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर के रोहरा मिल्कपुर अनूपशहर हाल निवासी कृष्णदत्त (59) पुत्र रघुराज सिंह खैर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। वह गभाना स्थित सरकारी आवास में रहते थे। वर्ष 2016 में गभाना में भी नायब तहसीलदार रह चुके थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम कृष्णदत्त खैर तहसील से आकर खाना खाकर सो गए। शनिवार की सुबह नौ बजे कार चालक प्रेम ने आवास पर उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

सरकारी आवास में रह रहे अन्य कर्मचारी भी मौके पर आ गए। सीढ़ी की मदद से जंगले की जाली काटकर गेट खोला। अंदर जाकर खोजबीन की तो देखा कृष्णदत्त शौचालय में मृत पड़े थे। एसडीएम प्रवीण यादव ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बुलंदशहर से उनके परिजन भी आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर एएसपी विकास कुमार ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णदत्त बेहद सरल स्वभाव के थे। वह जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटा, दो बेटी व पत्नी है। नायब तहसीलदार मौत की तहसील स्टाफ, अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें