फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैडी के बेटे नगेंद्र पर हमला, जख्मी

Mon, 05 Sep 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने जिले ताकतवर रसूखदारों की सूची में सबसे चर्चित नाम रहे सुरेंद्र डैडी के बड़े बेटे नगेंद्र सिंह पर रविवार देर रात कलेक्ट्रेट के सामने ठंडी सड़क पर मुड़ते ही बाइक सवारों ने हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग में दो गोली लगने से वह जख्मी हुए हैं और जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। एक गोली हाथ व दूसरी पैर में लगी है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है और खुद नगेंद्र भी हमलावरों को नहीं पहचान पाए। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

वाकया कुछ इस तरह हुआ कि लक्ष्मीबाई मार्ग जापान हाउस निवासी नगेंद्र सिंह पुत्र स्व.सुरेंद्र सिंह उर्फ डैडी मूल निवासी उकावली अकराबाद अपने दो दोस्तों संग बाइक पर कठपुला से सिविल लाइंस की ओर आ रहे थे। वह जैसे ही कलेक्ट्रेट के सामने ठंडी सड़क पर मुड़े, तभी बिना नंबर की अपाची बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग की। इस दौरान खुद नगेंद्र ने पहला फायर हाथ से रोकने की कोशिश करते हुए उसे पकड़ना भी चाहा। मगर हमलावर ने तभी दूसरा फायर कर दिया। इस फायरिंग में एक गोली हाथ में व दूसरी पैर में लगी। इस दौरान शोर पर हमलावर भाग गए और घायल को साथी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां भरती करा दिया गया है। खुद नगेंद्र के अनुसार वह हमलावरों को पहचान नहीं पाए। वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें