खाली पड़े प्लाटों को लेकर नगर निगम ऐसे प्लाट स्वामियों को आखिरी चेतावनी दी है। जिसमें कहा है कि निर्धारित समय में प्लाट स्वामी ऐसे भूखंड की बाउंड्री कर लें, नहीं तो नगर निगम उनमें पेड़ लगवाएगा और अपनी संपत्ति घोषित कर देगा।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया है कि नगरीय क्षेत्र में आनेे वाले सभी प्लाट स्वामी अपने खाली पड़े प्लाट की सफाई कराकर, कूड़ा उठवाकर उसकी चारदीवारी तत्काल प्रभाव से करा लें। ऐसा नहीं करने पर प्लाट स्वामी के खिलाफ नगर निगम अधिनियम 1959 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खाली प्लाट को सार्वजनिक संपत्ति घोषित करते हुए नगर निगम उसमें पेड़ पौधे लगवा देगा। शहर में पाश कालोनियों से लेकर मोहल्लों और बस्तियों तक में खाली भूखंड पड़े हैं। इनमें आसपास के लोग कूड़ा फेंकते हैं।