जिले भर में बुधवार को जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। इसी क्रम में अतरौली कस्बे में जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज अतरौली पुख्ता गढ़ी जामा मस्जिद के इमाम कारी वली मुहम्मद ने हरी झंडी दिखाकर किया।
अतरौली कस्बे में वाहनों से जुलूस निकाला गया। इस मौके पर हाफिज अब्दुल सलाम, हाजी अकरम खां, हाजी अकील खां, चमन खां, बाबू खां आदि मौजूद रहे।
गभाना के गांव पैराई में हिंदू मुस्लिम भाईचारा देखने के लिए मिला। लोगों ने भंडरा आयोजित किया गया। इस दौरान दिलीप कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, चित्रवीर सिंह, बिन्ना ठाकुर आदि मौजूद रहे।
चंडौस के रामपुर शाहपुर में आयोजन हुआ। इस दौरान मौलाना जुनेद रजा, जावेद चौहान, मननान खां,चांद बाबू, गरीबा खां, आमिर खां आदि मौजूद रहे।
गंगीरी में पुलिस की देखरेख में जुलूस कस्बे सहित बूढागांव, गांव शादीपुर से होकर निकला। इस मौके पर आरिफ खां, लालू भाई, इस्रार खां, हजरत साहाब, तहसीन मियां, फरीद खां, मुसीरखां आदि मौजूद रहे। इधर, विजयगढ़ में जुलूस का शुभारंभ सभासद मोहित वार्ष्णेय मुनीम, ठाकुर अजीत सिंह, हारुन खान, समाजसेवी विशाल पारूआ ने किया। जलूस जामा मस्जिद से मोहल्ला कसाईयान से होकर ढोल-नगाड़ों, के साथ मोहल्ला यादवान, भिस्तियान में होता हुआ बिरला चौक पहुंचा।
दादों में जुलूस का शुभारंभ पूर्व प्रधान कल्लू खां ने किया। जुलूस जमा मस्जिद से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस जमा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मोहम्मद साद मुतवल्ली, सहजेव एडवोकेट, हाफिज अनवर हुसैन, हाजी यासीन खां, हाफिज इमरान रजा आदि मौजूद रहे।