फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे बेटों-बहुओं को जेल भेज दो

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने एसपी क्राइम से बेटे-बहुओं को जेल भेजने की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि दो वक्त की रोटी देने के बजाय घर हड़पने के लिए रोज बेटे और बहू उसकी पिटाई लगाते हैं। पति की मौत हो चुकी है। अगर, कोई पड़ोसी या रिश्तेदार कुछ मदद कर दे तो उससे भी लड़ाई करने लगते हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सारसौल निवासी 65 वर्षीय नफीशा पत्नी स्व: सादिक ने बताया उनके चार बेटे और एक बेटी है। दो बेटों साजिद और निजाम की शादी कर दी है। उनकी पत्नियों ने अपने मायके वालों और बेटों के साथ मिलकर पिटाई लगाकर घर से निकाल दिया। कलयुगी बेटे उसको जान से मारने पर आमादा है, जिससे की वह पति के घर को आसानी से हड़प सकें।
हद तो तब हो गई जब साजिद और निजाम ने अपने अविवाहित भाइयों और बहन को भी पीट दिया और उन्हें भी घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने एसपी क्राइम से गुहार लगाते हुए कहा कि कलयुगी बेटे-बहुओं को जेल भेज दिया जाए। वृद्धा ने उनसे अपनी जान को भी खतरा बताया है। एसपी क्राइम के अनुसार मामले में जांच कर कार्रवाई के लिए बन्नादेवी इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें