फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: आरएमपीयू में हुआ म्यूज़िक कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों पर किए नृत्य प्रस्तुति

Wed, 13 Aug 2025 03:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऐ मेरे वतन के लोगों, तेरी मिट्टी में मिल जावा, हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, आरंभ है प्रचंड, भारत यह रहना चाहिए, ओ देश मेरे तेरी शान के सदके तथा संदेशे आते हैं गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
म्यूज़िक कॉन्सर्ट में वीसी एनबी सिंह व अन्य - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि यह हमारे भीतर छिपे राष्ट्रप्रेम, एकता और बलिदान की भावना को जगाने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नीता वार्ष्णेय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति की चिंगारी को प्रज्ज्वलित करना है। 
विज्ञापन

संगीत प्रस्तुति गुंजन और रागिनी की सरस्वती वंदना से शुरू हुईं। विशाखा ने ऐ मेरे वतन के लोगों, क्षमा वार्ष्णेय ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, गुंजन ने हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, गौतम ने आरंभ है प्रचंड, राशि वर्मा-आस्था ने भारत यह रहना चाहिए, दिनेश-मोहिनी ने ओ देश मेरे तेरी शान के सदके  तथा नंदिनी सारस्वत ने संदेशे आते हैं गीत प्रस्तुत किए। सृष्टि गुप्ता, सना चौहान, पिंकी कुमारी और प्रगति ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी सुदर्शन, डॉ. केशव शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. गगन प्रताप सिंह, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. कीर्ति राजपूत, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. रितु चौधरी, डॉ. भारती शर्मा एवं डॉ. शिखा सिंह सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें