संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
क्षेत्र के गांव बंका की रहने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम व उसके पति मंजीत पुत्र मानिक चंद्र को एक सात माह के बच्चे के अपहरण के मामले में मथुरा पुलिस द्वारा रविवार की रात को गांव बंका से गिरफ्तार किया गया है। पूनम की व उसके पति की गिरफ्तारी होने के बाद मुरसान में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।
बता दें कि राधा पत्नी करन निवासी गांव परखम थाना फरह जिला मथुरा 24 अगस्त की रात को अपने सात माह के बच्चे संजय के साथ रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन प्लेटफार्म पर सो रही थी। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बच्चे का अपहरण किया गया था। यह घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
घटना के बाद इस मामले में जब पुलिस टीमें गठित की गई तो उसमें हाथरस जिले के छह महिला व पुरुष सहित आठ लोग शामिल निकले हैं। बच्चा चोर गिरोह का मथुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद मुरसान की आशा से के संपर्क में आने वाली अन्य आशाओं में भी खलबली मची हुई है।