सोमवार दोपहर कस्बा में बिजली चोरी रोकने के अभियान में लगी विद्युत टीम ने पूर्व चेयरमैन राजेश यादव के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। टीम के अनुसार उनके घरेलू परिसर में कटिया डालकर विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे।
अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह वह मुख्य आरक्षी अजय, अरविंद कुमार, मनेंद्र कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार, लाइनमैन मोहम्मद शहजाद के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश यादव के घरेलू परिसर में बिजली कनेक्शन से अलग डाली गई कटिया से कई किलोवाट के विद्युत उपकरण संचालित मिले। पूर्व चेयरमैन के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।