फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: काली नदी में मिले शव पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, तीन लोगों को बनाया आरोपी

Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी अन्नू ने बताया कि एक युवक उनके पति को घर से बुलाकर अपनी ससुराल अकराबाद के गांव सिकंदरपुर ले गया था। शाम के समय पति ने फोन पर बताया था कि आरोपी और उसके साले जबरन शराब पिलाकर पीट रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक अरुण उर्फ भोला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 मार्च की शाम गांव सिकंदरपुर के पास काली नदी में मिले हाथरस के थाना जंक्शन के गांव अखईपुर निवासी अरुण उर्फ भोला (35) के शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी अन्नू के अनुसार 4 मार्च को पड़ोसी गांव निवासी एक युवक उनके पति को घर से बुलाकर अपनी ससुराल अकराबाद के गांव सिकंदरपुर ले गया था। शाम के समय पति ने फोन पर बताया था कि आरोपी और उसके साले जबरन शराब पिलाकर पीट रहे हैं। कुछ देर बाद दोबारा कॉल की तो आरोपी ने बताया कि भोला सो गया है। फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

चार मार्च को जानकारी मिली कि अरुण उर्फ भोला का शव थाना अकराबाद क्षेत्र में काली नदी में पड़ा मिला है। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर पुष्पेंद्र उर्फ बॉबू निवासी अलीपुर बबूल नगला थाना हाथरस जंक्शन, सुमित व सौरव निवासी सिकंदरपुर सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें