फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड आशा की हत्या

Sun, 17 Apr 2016 02:03 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
नौरंगाबाद शास्त्री नगर इलाके की चर्चित महिला आशा की शनिवार रात उसके पति ने ही कपड़े धोने वाली मौंगरी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पति अपनी पत्नी की आदतों से बेहद परेशान था और पिछले कई दिन से घर में कलह चल रही थी। इसी विवाद में देर रात हत्या के बाद खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन मिलाकर पत्नी की हत्या करने की खबर दे दी। खबर पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। बता दें कि आशा 2009 में हुए गांधी नगर इलाके के चर्चित एक्सपोर्टर परिवार के चौहरे हत्याकांड में आरोपी रही है और तीन साल जेल में रही है। पुलिस ने आशा को मास्टरमाइंड माना था।
विज्ञापन

गांधीपार्क की शास्त्री नगर गली नंबर 5 निवासी मजदूर सुनील घर में पत्नी आशा (40) के अलावा बेटी प्रियंका (16) व बेटा गोलू (12) संग रहता था। पिछले करीब सात माह से सुनील का काम धंधा न होने के कारण वह घर में ही रहता था। बल्कि खुद आशा गलत तरीके से घर के खर्चे चला रही थी। उसकी गलत आदतों के चलते पति व पत्नी में विवाद होने लगा था और विवाद की स्थिति यह बन गई कि घर में बेहद कलह रहने लगी। पिछले सात दिन से तो इस तरह की कलह चल रह थी कि आपस में बातचीत नहीं थी। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुनील घर आया और आते ही उसने मौंगरी लेकर पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। उसने एक ही नहीं, बल्कि एक साथ कई प्रहार किए। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम केा फोन किया और यह भी बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
इस खबर पर सीओ द्वितीय सोमदत्त, एसओ गांधीपार्क संजय पांडेय आदि पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। एसओ गांधीपार्क संजय पांडेय के अनुसार मामले में आरोपी पति हिरासत में है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें