फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में सो रही युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
मडराक क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में रविवार की रात सो रही दो भाइयों की इकलौती बहन की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवती को इतनी बेरहमी से मारा कि उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर 18 जख्म के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह भाई ने जब चादर से ढकी बहन की लाश देखी तो उसके होश उड़ गए। परिवार वालाें ने किसी पर हत्या का संदेह नहीं जताया है। इसके चलते पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी रामप्रकाश खेतीबाड़ी करते हैं। वह शहर की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की भी नौकरी करते हैं। घर में तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी 25 वर्षीय दीप्ति के अलावा दो बेटे रविकांत व योगेंद्र हैं। मां की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी दीप्ति संभालती थी। वह मथुरा के एक निजी कॉलेज से बीएससी करने के अलावा घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
विज्ञापन

घर के ठीक सामने सड़क के पार घेर बना हुआ है, जिसमें पशु रहते हैं। घेर में रोजाना छोटा भाई रवि सोता था। रविवार रात रवि खाना खा रहा था। इस बीच दीप्ति घेर में रखी चारपाई पर यह कहते हुए लेट गई कि भाई के खाना खाकर आने पर वहां से हट जाएगी। मगर जब रवि लौटा तो दीप्ति गहरी नींद में थी। इस पर रवि ने उसे जगाना उचित नहीं समझा और खुद घर के दरवाजे के चबूतरे पर चारपाई डालकर सो गया।
सुबह जब रवि जागा तो बहन को चादर ओढ़कर सोता देख उसे जगाने पहुंच गया। करीब जाकर देखा तो खून से लथपथ दीप्ति का शव चादर से ढका था। उसका पूरा शरीर चाकुआें से गोदा हुआ था। यह देख उसकी चीख निकल गई। शोरशराबे पर वहां परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। खबर मिलने पर वहां सीओ इगलास रमेश चंद्र, इंस्पेक्टर मडराक राजवीर सिंह आदि भी पहुंच गए।
बाद में फील्ड यूनिट भी बुला लिया गया। हर दृष्टिकोंण से जांच की गई। फिलहाल परिवार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वैसे मौखिक बातचीत में यह जानकारी दी है कि एक दशक पहले गांव के एक पड़ोसी परिवार से होली पर झगड़ा हुआ था। तब से उनमें तनातनी है।
पुलिस ने लिखीं 12 चोट, पोस्टमार्टम में आईं 18
अलीगढ़। कातिल ने दीप्ती का कत्ल बेरहमी से किया था। पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट में शरीर पर 12 चोटों का उल्लेख किया है। मगर पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर छोटी बड़ी 18 चोटें मिली हैं। कुछ चोटों खरोंच की भी हैं, जिससे लगता है कि उसने कातिल के साथ संघर्ष किया होगा।
सूनी रहेगी रवि-योगेंद्र की कलाई
दीप्ती के कत्ल पर परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे ज्यादा बेहाल बुजुर्ग बाप और दोनों भाई हैं। रवि व योगेंद्र इस बात को लेकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं कि अगले माह रक्षाबंधन पर उनकी कलाईयाें पर राखी कौन बांधेगा।
किसी करीबी पर कत्ल का शक
पुलिस की दिन भर चली जांच के आधार पर एक बात समझ में आने लगी है कि जिस तरह युवती की हत्या की गई।  उससे किसी परिचित या करीबी का हाथ होने का अंदेशा है। वह युवती से किसी बात पर बेहद गुस्से में था।
-युवती की हत्या प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। हत्या निजी विवाद में होना प्रतीत होता है। फिलहाल जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।-रमेश चंद्र, सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें