फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन को फंसाने की साजिश में की गई हत्या, पुलिस ने दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Fri, 14 Dec 2018 08:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

गत मंगलवार को गोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मजूपुर बम्बा पुल पर नौहझील मथुरा निवासी गिरीश की हत्या दुश्मन को फंसाने की साजिश रचने को की गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने मामले का राजफाश करते हुए जांच में आए अन्य आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपी राजू अन्य मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर हथियार बरामदगी करने के प्रयास करेगी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी के अनुसार मृतक गिरीश के भाई सुंदर सिंह ने घटना को लेकर राजू पुत्र अमरचंद ग्राम किनमासा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में उसने इस मामले में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की। अरविंद राठी के अनुसार मृतक के सीने पर दो गोलियां मारी गई थीं, जिसमें एक शरीर से सटाकर व दूसरी थोड़ा दूरी से मारी गई थी।

पुलिस भी दो लोगों द्वारा हत्या में शामिल होने की जांच कर रही थी। भाई द्वारा आशंका जताने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी तथा हत्या में शामिल रहे थाना क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर निवासी भूरा सिंह पुत्र राम सिंह को प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी, एसआई देवेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल मनोज कुमार ने शुक्रवार सुबह छह बजे घर से दबोच लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

थाने लाकर पूछताछ में भूरा ने बताया कि उसके साथी राजू की थाना खैर के ग्राम नगला छज्जू के कृष्णा पहलवान पुत्र ओमप्रकाश के साथ रंजिश चल रही है, कृष्णा पहलवान व उसकी पत्नी ने राजू के विरुद्ध मुकदमा कराने को थाना खैर व एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे रखे हैं, राजू को कृष्णा पहलवान से अपनी जान का भी खतरा था। 10 दिसंबर की शाम भूरा व राजू, गिरीश को अरनी चौराहे से राजू की बाइक से हत्या का आरोप कृष्णा पर लगाने के उद्देश्य से, कृष्णा के गांव छज्जू नगला के आसपास बम्बे के पुल पर ले गए तथा गोलियां मार दीं। 

पुलिस ने आरोपी भूरा की निशानदेही पर तलेसरा शेखूपुर के रास्ते की झाड़ियों से तमंचा बरामद कर लिया। गौर हो कि थाना पुलिस ने मंगलवार को ग्राम मजूपुर के बम्बा पुल पर युवक की लाश बरामद की थी, जिसकी पहचान गिरीश कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी सामंतागढ़ी थाना नौहझील मथुरा के रूप में उसके भाई ने की थी, गिरीश अपनी ननिहाल आया हुआ था, जहां से वह मामा के लड़के के साथ अरनी चौराहे तक आया तथा वहीं से गायब हो गया।

राजू पर अब तक छह मुकदमे दर्ज हैं, वह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है, उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
- अरविंद कुमार राठी, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें