फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोली लगने से युवक की मौत, एक महिला समेत आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 06:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गौरव अपनी शादी के कार्ड बांटने गांव नयावास इमलानी गया था। वहां पर 22 अप्रैल की सुबह घात लगाए लोग उसे गोली मारकर भाग गए। जिससे गौरव की मौत हो गई। मामले में एक महिला समेत आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक गौरव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले गांव नयावास इमलानी में गोली लगने से गौरव पुत्र जगदीश सिंह की मौत के मामले में हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के भाई ने पुरानी रंजिश को वजह बताते हुए एक महिला सहित आठ लोगों को नामजद कराया है।

विज्ञापन


कौशल हालमुकाम बीमा नगर, एलमपुर थाना बन्ना देवी के अनुसार उनका भाई गौरव अपनी शादी के कार्ड बांटने गांव नयावास इमलानी गया था। वहां पर 22 अप्रैल की सुबह उसने विजय सिंह पुत्र चेतराम सिंह के खेत में सिंचाई करने के लिये पानी की ट्रॉली लगाई और देखरेख के लिए अपने ही प्लाट में बैठ गया। वहां पर पहले से घात लगाए लोग उसे गोली मारकर भाग गए जिन्हें बंटी पुत्र महाराज सिंह व मनीष कुमार पुत्र जगदीश कुमार ने देखा।

कौशल के अनुसार उनके भाई की हत्या में चंपा देवी पत्नी सत्य प्रकाश, डॉली पुत्री राजवीर सिंह, सेठीराम पुत्र देवीराम, राजवीर सिंह पुत्र अजय पाल सिंह, धर्मेंद्र पुत्र हरपाल सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गंगाराम व सत्यपाल पुत्र भूप सिंह सहित अन्य शामिल हैं। आरोप लगाया कि भाई के अंतिम संस्कार के बाद वह गांव पहुंचे तो लक्ष्मी नामक लड़की ने और भी हत्या होने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें