बृहस्पतिवार को बदमाशों ने एख युवक की हत्या कर दी। शव जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास फेंक दिया। खेत में मिले घसीटने के निशान और खून से पुलिस अंदाजा लगा रही है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है। उसे घसीट कर खेत में फेंका गया है। शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
गांव लधौआ के लोग बृहस्पतिवार सुबह खेत पर जाने के लिए निकले। तभी एक किसान ने खेत में शव पड़ा देखा। किसान ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को पहचाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घसीटने के निशान और मुंह से निकलते खून से पुलिस मान कर चल रही है कि युवक की हत्या की गई है। उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है।