मृत बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की अब तक की जांच, पूछताछ व धरपकड़ के बीच संदिग्धों को हिरासत में लेकर जुटाए जा रहे साक्ष्यों से उजागर हुआ है कि शिक्षक छोटेलाल गौतम को 24 फरवरी 2024 ब्रेन हेमरेज हुआ। तभी से वे लकवे (पैरालाइज्ड) से पीड़ित हैं। उसके बाद से उनके घर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता था। कुछ रिश्तेदार तो ऐसे भी हैं, जो कई कई दिन रुककर गए। इसी बीच करीब तीन माह पहले पेशे से ट्रक चालक उनका चचेरा भतीजा विकास अपनी बहन प्रियंका के साथ यहां रहने आया था। दोनों एक माह तक घर में रुके और उन्होंने बीमार चाचा देखभाल करने के साथ-साथ परिवार की अन्य जिम्मेदारियां भी संभाली। विकास के इस परिवार से रिश्तों की इस कहानी को सुनकर कोई यह नहीं समझ पा रहा कि आखिर उसने ऐसा किस वजह से किया। जब वह यहां रहा, तब बिल्कुल सामान्य तरीके से रहता था।