फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

विज्ञापन
टीकाराम इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा के चे​​किंग करते पुलिस कर्मी । - फोटो : samvad
विज्ञापन
महानगर के रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज से सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में एक फर्जी अभ्यर्थी को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। बायोमीट्रिक जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक और आंतरिक टीम ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार दूसरी पाली में जब परीक्षार्थियों का सत्यापन किया जा रहा था, तब एक छात्र की हरकतों और पहचान को लेकर संदेह हुआ। गहनता से की गई बायोमीट्रिक जांच में आरोपी का मिलान मूल डेटा से नहीं हो सका। पोल खुलते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र प्रशासन ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी।


पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी का असली नाम विकास कुमार है, जो फिरोजाबाद के एका क्षेत्र के गीगना का रहने वाला है। वह हरिओम कुमार नाम के एक अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने बैठा था। धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने बकायदा फर्जी सरकारी दस्तावेज भी तैयार करा रखे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने हरिओम कुमार के नाम से एक फर्जी पहचान पत्र तैयार कर रखा था। इस जाली दस्तावेज पर जन्मतिथि एक जनवरी 1997 दर्ज की गई थी, जबकि जांच में आरोपी विकास कुमार की वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 पाई गई।
विज्ञापन



एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गैंग तो काम नहीं कर रहा है। देर रात तक पुलिस आरोपी विकास कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। मूल अभ्यर्थी हरिओम कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें