फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा गया मुनीर का गुर्गा शादाब

Thu, 12 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेल - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड के आरोपी कुख्यात शार्प शूटर मुनीर का गुर्गा व आलमगीर हत्याकांड में पांच हजार का इनामी शादाब बुधवार को जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने उसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया और वहां कोर्ट ने उसका रिमांड बनाकर जेल में दाखिल करने का आदेश दिया। इधर, बिजनौर पुलिस उसे रिमांड पर ले सकती है। इसके पीछे की वजह मुनीर को लेकर और ज्यादा जानकारियां जुटाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मुनीर की तलाश करते हुए उसके साथी शादाब निवासी आजमगढ़ को गिरफ्तार किया था। सिविल लाइंस पुलिस के वांछित व पांच हजार के इनामी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश करते हुए कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया। इस दौरान खुद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी पूरे समय सुरक्षा में रहे। इधर, सूत्र बता रहे हैं कि अब बिजनौर पुलिस शादाब को रिमांड पर ले सकती है। वह मुनीर के कनेक्शनों को लेकर शादाब से पूछताछ करने के लिए यह प्रयास करने की तैयारी में है।
एएमयू बवाल-डबल मर्डर में जैद हाजिर
एएमयू के प्रॉक्टर कार्यालय पर छात्रों की भिड़ंत में दो पूर्व छात्रों की हत्या और इसके बाद आगजनी, तोड़फोड़ के एक और आरोपी जैद असलम शेरवानी ने बुधवार को सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अदालत ने जैद को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। बता दें कि जैद एएमयू से लॉ का छात्र है और जोरेज ग्रुप का सदस्य है। पुलिस के स्तर से लगातार इस मामले में गिरफ्तारी के दबाव के चलते एक-एक कर आरोपी सरेंडर कर रहे हैं। दो दिन पहले इस मामले में जफर ने सरेंडर किया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार अब जैद को भी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें