फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलनिकासी रोकने वाले अतिक्रमण पर चलेगा नगर निगम का बुलडोजर

Fri, 10 Jul 2026 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
 नाले का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर में लगातार 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के बीच नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे तक शहर की सड़कों पर रहे। उन्होंने जलभराव वाले और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जलनिकासी में बाधा बनने वाले अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



नगर आयुक्त ने जलकल, निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सराय रहमान, टाइगर लॉज चौराहा, शहंशाह होटल, गूलर रोड, मेलरोज होटल, सूतमिल नाला, खैर बाईपास, देहलीगेट, चरखवालान, रामघाट रोड, क्वार्सी बाईपास, ओजोन सिटी कट, जीवनगढ़, जमालपुर, केला नगर और मैरिस रोड समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान रामघाट रोड और खैर रोड पर बारिश का पानी रिकॉर्ड समय में निकलता मिला, जबकि कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के कारण जलनिकासी प्रभावित पाई गई। जांच में सामने आया कि जीटी रोड पर विनीत मोटर्स के पास तथा शहंशाह होटल से इंग्राह्म इंस्टीट्यूट तक कई प्रतिष्ठानों ने नालों पर अवैध स्लैब डाल रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर आयुक्त ने निर्माण, जलकल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सभी अवैध स्लैब और अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
अगले 24 घंटे के भीतर अभियान चलाकर नालों को पूरी तरह साफ कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें