क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते नगर निगम ग्रीन के खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 और फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में नगर निगम की ग्रीन एवं ब्लू टीम के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें ग्रीन टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर नगर निगम ब्लू टीम के कप्तान मनोज कुमार प्रभात (अधिशासी अभियंता) ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
लेकिन ग्रीन के गेंदबाजों ने शानदार गेेंदबाजी कर ब्लू टीम को 99 पर रोक दिया। विकास एवं एहसान ने सबसे अधिक क्रमश: 20 एवं 18 रन बनाएं। जवाब में खेलने उतरी ग्रीन टीम ने 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर ब्लू टीम को 8 विकेट से पराजित किया। अर्जुन ने 24 एवं फरहद ने 40 रनों का योगदान दिया। मैच के दौरान अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी एवं लेखाधिकारी अखिलेश तिवारी ने खिलाड़ियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम का सहयोग करने और स्वच्छता के प्रति सेवा का संकल्प दिलाया।