फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नगर निगम खोलेगा बंद हुए नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन का सदुपयोग करते हुए नगर निगम एएमयू के भूगोल विभाग की सहायता से अतिक्रमण की चपेट में आए शहर के नालों को फिर से उनके पुराने अस्तित्व में लाने की कवायद में जुट गया है।
अलीगढ़ शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में एएमयू का भूगोल विभाग भी सहयोग कर रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ महीने पहले भूगोल विभाग में 15 दिन की कार्यशाला आयोजित हुई थी, जिसमें नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने भी हिस्सा लिया था। नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यशाला के बाद जीआईएस तकनीक से शहर के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं। इस दौरान यह पाया गया है कि शहर के कुछ प्रमुख नाले, जो ड्रेनेज व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं, अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। इनमें सराय रहमान से होकर गुजरने वाला नाला, मेडिकल रोड पर निजामी पुलिया से होकर गुजरने वाला नाला आदि ऐसे ही अन्य नाले हैं। यह भी पाया गया है कि ढपरा रोड स्थित एक नाला, जो गांधी पार्क से रेलवे रोड, ढपरा रोड, सराय लवरिया होकर गूलर रोड पोखर की ओर जाता है, वह पिछले 30 साल से साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लॉकडाउन के समय उसको पुरानी स्थिति में लाकर उसकी सफाई करने की योजना बनाई जा रही है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि लॉकडाउन की समय अवधि का पूरा उपयोग करते हुए नगर निगम पहले ही 58 किलोमीटर की लंबाई के नालों की तली झाड़ सफाई कर चुका है। यह नाले घनी आबादी वाले क्षेत्र में हैं, जिनकी सफाई सामान्य दिनों में संभव नहीं थी। इन नालों की सफाई भी 20 साल बाद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें