फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पैंटालूंस कंपनी का शोरूम सील, संपत्ति कर बकाया पर नगर निगम ने की कार्रवाई

Thu, 30 Mar 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पैंटालूंस शोरूम के मालिक महेश जैन द्वारा बकाया संपत्ति कर के रूप में 2.36 लाख रुपये बकाया होने एवं उसका भुगतान न करने पर जोनल अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में शोरूम पर नगर निगम ने सील लगा दी।
विज्ञापन
पैंटालून के शोरूम पर सील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम ने वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले बड़े बकायेदारों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसके लिए बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने संपत्ति कर बकाया पर नगर निगम की टीम ने पैंटालूंस कंपनी के रामघाट रोड स्थित शोरूम को सील कर दिया। नगर आयुक्त अमित आसेरी और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में जोन-एक के वार्ड 38 में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


शहर के प्रतिष्ठित पैंटालूंस शोरूम के मालिक महेश जैन द्वारा बकाया संपत्ति कर के रूप में 2.36 लाख रुपये बकाया होने एवं उसका भुगतान न करने पर जोनल अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में शोरूम पर नगर निगम ने सील लगा दी। मंगलवार को शहर के कई कारोबारियों ने मुलाकात कर नगर निगम द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के सील लगाने को लेकर शहर विधायक मुक्ता राजा से शिकायत की थी। शहर विधायक ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि बिना पूर्व नोटिस के सील न लगाई जाए। नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मनमानी के चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा है कि संपत्ति कर का बकाया जमा करें नहीं तो बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने बुधवार को रिकॉर्ड तीन करोड़ 96 लाख 50 हजार की वसूली की है जिसमें जोन एक में एक करोड़ पांच लाख, जोन 2 में 26 लाख 72 हजार, जोन 3 में नौ लाख आठ हजार, जोन 4 में 2.55 करोड़ की वसूली की गई है। उन्होंने बताया अभी तक 36.49 करोड़ की वसूली की गई है। गत वर्ष मार्च 2022 में वसूली 29.6 करोड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें