Municipal Corporation out of their way to Khudwa pond
- फोटो : Dig Vishal
चुनाव निपटते ही बदमाशों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। शनिवार रात दिल्ली हाईवे पर बदमाशों ने दिल्ली से कासगंज लौट रहे कार सवार सराफा व्यापारी को लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने पीछा कर व्यापारी की कार पर फायरिंग कर दी। इस दौरान शीशा टूटने के बाद छर्रा लगने से व्यापारी घायल हो गया। मगर घायल अवस्था में भी उसने कार नहीं रोकी। बौनेर पर पहुंचने पर कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। बाद में घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामूली इलाज के बाद परिजन उसे अपने साथ कासगंज ले गए।
कासगंज निवासी अंकुर वर्मा की वहीं पर ज्वैलरी की दुकान है। शनिवार सुबह वह दिल्ली में अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखने परिवार के साथ कार से दिल्ली गए थे। रात में वह कासगंज के लिए लौट रहे थे। रात करीब दो बजे उन्होंने अलीगढ़ की सीमा में प्रवेश किया। जैसे ही वह महरावल होकर हाईवे पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें कार रोकने का इशारा किया। किंतु अंकुर ने कार दौड़ा दी। इस पर बदमाशों ने अपनी कार से पीछा किया और तमंचे से उनकी कार पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली लगने से कार का शीशा टूट गया और छर्रा अंकुर की नाक में लग गया। इसके बावजूद उन्होंने कार नहीं रोकी। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने बौनेर के पास पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गांधीपार्क पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। यहां से मेडिकल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने मेडिकल जाने से मना कर दिया। इस पर विष्णुपुरी में एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। रविवार तड़के परिजन घायल अंकुर को कासगंज ले गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर गांधीपार्क दिनेश चंद्र दुबे के अनुसार घटना लोधा-गभाना बॉर्डर पर हुई। रात की सूचना पर हमारी पुलिस गई। उसे इलाज को भेजा गया। इसके बाद वह घर चला गया है।
मैरिस रोड पर कारोबारी महिला से लूटा हार
महानगर में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने रविवार देर रात मैरिस रोड पर एक कारोबारी परिवार महिला के गले से लाखों रुपये कीमत का हार लूट लिया। यह घटना भी एलआईसी बिल्डिंग के सहारे उसी स्थान पर हुई, जहां पिछले सप्ताह दंपति को लूटा गया था। यह महिला भी मैरिस रोड के गेस्ट हाउस में पति संग शादी में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान कार से उतरते समय बाइक सवार महिला के गले से हार झपट ले गए।
वाकये के अनुसार रेलवे स्टेशन से सटे मधूपुरा निवासी आबिद अली हार्डवेयर कारोबारी हैं। उनके छोटे भाई खालिद अली व उनकी पत्नी शारूना देर रात हबीब गार्डन में एक शादी में शामिल होने के लिए कार से गए। पार्किंग की जगह न होने के कारण उन्होंने कार एलआईसी बिल्डिंग से आगे दरगाह के पास पार्क की। पति कार लॉक करने में व्यस्त थे। इसी बीच महिला पैदल-पैदल गेस्ट हाउस की ओर बढ़ रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार महिला के बराबर आए और उसके गले से करीब 8 तोला सोने का कई साल पुराना खानदानी हार झपट ले गए। इस पर महिला ने शोर मचाया और खालिद बदमाशों के पीछे भी भागा। मगर बदमाश तेजी से निकल गए। इस सूचना पर हार्डवेयर कारेाबारी भाई खालिद के अलावा पास ही होटल में मौजूद हार्डवेयर लॉक्स एसोसिएशन के प्रमुख पवन खंडेलवाल आदि भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को खबर दी। तब काफी देर बाद क्वार्सी पुलिस आई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में कारोबारियों ने नाराजगी जताई है।