लोहे के बैरियरों के साथ नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल और सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने हॉट स्पॉट पॉइंट्स की गलियों में लोहे के फोल्डिंग बैरियर लगा दिए हैं। इसके बाद अब हॉटस्पॉट एरिया से निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। नगर निगम ने उस्मान पाड़ा, गोविंद नगर और नीबरी की गलियों को ऐसे ही फोल्डिंग बैरियर से ब्लॉक कर दिया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि उस्मानपाड़ा, नीबरी और गोविन्द नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस मैनटेंन करने व नगरीय परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये नगर निगम द्वारा 100 मोबाइल बैरियर व 30 फोल्डिग बैरियर आपात स्थिति को देखते हुये खरीदे गये हैं। नगर आयुक्त ने कहा बड़ी बड़ी गली व सड़कों पर नगरीय परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाने में यह बैरियर महत्वूर्ण है। इन बैरियर की मदद से सील किये गये एरिया में आम नागरिकों के साथ-साथ वाहनों के आने जाने को आसानी से पांबद किया जा सकेगा।