अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की 90 टीमें शहरी और ग्रामीण इलाकों में सर्वे के काम में लगी रही ।इन टीमों ने 14491 घरों का सर्वे किया। इस दौरान टीम के सदस्यों में प्रत्येक घर के विषय में जानकारी जुटाई कि यहां पर कोई व्यक्ति बाहर से तो नहीं आया है। किसी को बुखार, खांसी, जुकाम आदि के लक्षण तो नहीं है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महफूज नगर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सहित शहर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के संभावित केसों की तलाश और जांच की। साथ ही सर्वे का काम भी चलता रहा। महफूज नगर में 7 टीमों ने 1182 घरों का सर्वे किया एक व्यक्ति बीमार पाया गया। जबकि एक व्यक्ति बाहर से आया हुआ पाया गया। ऊपर कोट इलाके में 26 टीमों ने 4436 घर में सर्वे किया। दो घरों में दो व्यक्ति बीमार पाए गए। कोई बाहर से आए हुए व्यक्ति नहीं पाया गया । भुजपुरा इलाके में 6 टीमों ने 1 246 घरों में सर्वे किया । एक घर में एक व्यक्ति बीमार मिला। इंदिरा नगर में 6 टीमों ने 1269 घरों में सर्वे का काम किया। पीपीसी इलाके में 9 टीमों ने 1145 घर में सर्वे किया । शाह जमाल इलाके में 20 टीमों ने 6146 धर्म में सर्वे किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोधा क्षेत्र में 16 टीमों ने 1995 घरों में सर्वे किया। यहां तीन व्यक्ति क्षेत्र में बीमार मिले । डॉ पीके शर्मा कहते हैं सर्वे का काम जारी रहेगा। सभी घरों की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी जा रही है।