फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय : मतदाता सूची में नहीं दर्ज हो नाम तो अब भी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर मतदाता बनने का मौका दिया है। निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने तक ऐसे लोग आवेदन कर अपने नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकते हैं। अपना आवेदन उन्हें संबंधित निकाय के प्रशासक एवं एसडीएम के समक्ष देना होगा। जांच के उपरांत वैद्य पाए जाने पर ऐसे मतदाताओं के नाम सूची में बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से इस बारे में रविवार को आदेश जारी कर दिया गया है। मतदान से ठीक पहले संशोधित मतदाता सूची जारी की जाएंगी। इधर देर रात नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पोलिंग बूथों की सूची को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा रहा। इसमें नगर निगम क्षेत्र में कुल 736 मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के मतदेय स्थलों की सूची को देर रात तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। संभावना है कि सोमवार को ही इस सूची पर अंतिम मुहर लग सकेगी।
आरक्षण पर लगी दावेदारों की निगाहें
नगर निकाय के चुनाव में दावेदारों की निगाहें आरक्षण पर लगी हुई हैं। जिला प्रशासन ने आठ नवंबर को नगर निगम समेत सभी 18 निकायों में प्रस्तावित आरक्षण तय कर शासन की मंजूरी को भेजा था। अब शासन स्तर से फैसला होना है। इसके बाद ही मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ वार्डों का आरक्षण सार्वजनिक होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 18 नगरीय निकाय के कुल 329 वार्ड हैं। सबसे अधिक 90 वार्ड नगर निगम क्षेत्र में हैं। नगर पालिका परिषद अतरौली एवं खैर में 25- 25 वार्ड हैं। नगर पंचायत छर्रा में 15, बेसवां में 10, इगलास में 15, जट्टारी में 13, कौड़ियागंज में 11, जलाली में 13, पिलखना में 10, विजयगढ़ में 10, हरदुआगंज में 11, चंडौस में 11, पिसावा में 12, गभाना में 15, मडराक में 15, बरौली में 14 एवं जवां- सिकंदरपुर में 14 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम में 736 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें