फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फरवरी में खुलेगी मल्टीलेवल कार पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स, 50 करोड़ से बन रहा, 95 प्रतिशत काम हुआ

Mon, 19 Jan 2026 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मल्टीलेवल पार्किंग के बनने से शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में पार्किंग की बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। लोग आसानी से गाड़ी पार्क कर सकेंगे। जिससे जाम काफी कम होगा।
विज्ञापन
बारहद्वारी स्थित नगर निगम का मल्टीलेवल कार पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बारहद्वारी चौराहे पर बन रहे मल्टीलेवल कार पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कुछ छोटे-मोटे काम बाकी हैं। नगर निगम का लक्ष्य है कि जनवरी तक पूरा निर्माण खत्म हो जाए। फरवरी में यह सुविधा आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। 

विज्ञापन


50 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना 95 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। वर्तमान में पेंटिंग, लाइट फिटिंग और बाहरी सुंदरीकरण तेजी से चल रहा है। फायर सेफ्टी सिस्टम लगाना, ट्रांसफाॅर्मर शिफ्ट करना, सड़क बनाना और बाहरी विकास कार्य भी होने हैं। यह काम तब शुरू हो पाएंगे, जब पहले से मौजूद कुछ दुकानें हटाई जाएंगी। नगर निगम ने इन दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है ताकि जल्द से जल्द जगह खाली हो और काम पूरा हो सके। 
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस मल्टीलेवल पार्किंग के बनने से शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में पार्किंग की बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। लोग आसानी से गाड़ी पार्क कर सकेंगे। जिससे जाम काफी कम होगा। कमर्शियल भवन से व्यापार बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें