फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला : अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर चलेंगी 150 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा जिले के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रोडवेज प्रबंधन ने अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर अतिरिक्त 150 बसें चलेंगी। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल मेला नहीं लग सका था। इस बार मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार से मथुरा-गोवर्धन तक सप्ताह भर दिन-रात रोडवेज बसें संचालित होंगी। कुछ बसें रिजर्व रखी जाएंगी। बुद्ध विहार डिपो के एआरएम वाईपी सिंह ने बताया कि रोडवेज बसें मथुरा से गोवर्धन तक चलेंगी। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ परिक्षेत्र की अलीगढ़, बुद्ध विहार, एटा, कासगंज, हाथरस, अतरौली व नरौरा डिपो की 150 बसों को यात्रियों की संख्या को देखते हुए चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो सके। इसके अलावा, स्थानीय मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें चलवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें