फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: न्यू आरकेपुरम में 20 दिनों से आ रहा मिट्टी युक्त पानी

विज्ञापन
बोतल में गंदा पानी दिखातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शहर के न्यू आरकेपुरम वार्ड नंबर 50 में पिछले 20 दिनों से नलों में मिट्टी युक्त गंदा पानी आ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि लोग इस पानी का उपयोग न तो पीने के लिए कर पा रहे हैं और न ही दैनिक कार्यों जैसे नहाने और कपड़े धोने में।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि टंकी से लगातार गंदा और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। मजबूरी में आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। वार्ड की लगभग 15 हजार की आबादी इस समस्या से प्रभावित है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

- पानी इतना गंदा और मिट्टी युक्त आ रहा है कि उसे फेंकना पड़ता है। यह किसी भी घरेलू काम के लायक नहीं है। - रितिका वार्ष्णेय
- हम नगर निगम को सूचना दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया है। - सरिता देवी

- करीब 20 दिन से समस्या बनी हुई है, महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। - ऊषा बघेल

- पाइपलाइन लीकेज के कारण यह समस्या हो रही है। जांच कर जल्द समाधान कराया जाएगा।- योगेंद्र पाल सिंह, पार्षद, वार्ड 50

- टीम भेजकर समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। - पीके सिंह, जीएम, जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें