फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांसद के घर बजेगी शहनाई, चार को दिल्ली में बेटे रजत की शादी

विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर में हाई प्रोफाइल शादियों का सिलसिला जारी है। अब अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम के परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनके बेटे रजत गौतम का विवाह चार दिसंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इससे पहले 30 नवंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित द वेडिंग डॉट समारोह स्थल पर सगाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




शादी समारोह में 10 हजार से अधिक मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इनमें केंद्र सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों, भाजपा नेताओं और देश के प्रमुख राजनेताओं के पहुंचने की चर्चा है। अलीगढ़ से भी दो हजार से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। रजत गौतम कारोबार के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनकी होने वाली जीवनसंगिनी सागरिका दिल्ली के कारोबारी परिवार से हैं।

एक महीने के भीतर यह अलीगढ़ से जुड़ा दूसरा बड़ा राजनीतिक विवाह समारोह होगा। इससे पहले प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का तिलक समारोह 14 नवंबर को तालानगरी में हुआ था। दोनों का विवाह 26 नवंबर को दिल्ली में होना है, जबकि 27 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह स्थल पर चार दिसंबर को सांसद सतीश गौतम के बेटे रजत गौतम की शादी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें