फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बताएंगे नागरिकता संशोधन कानून की बारीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर किसी को भी अफवाह में नहीं पड़ना चाहिए। इन दोनों कानून में कहीं भी किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं होगा। जो भी लोग यहां के मूल निवासी हैं उनको कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने विधिक जानकारों से बिल का मसौदा पढ़वाया है, उसके खास पहलुआें के बारे में जाना है। दोनों कानून को जानने और समझने के बाद उन्होंने जनता के बीच इसको लेकर जाने का फैसला किया है। जल्द ही उनके नेतृत्व में शहर में कुछ स्थानों विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें इन दोनों को लेकर जनता का भ्रम दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
ये शिविर सभी प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम से भी इसमें पूरा सहयोग लिया जाएगा। सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य ने बताया कि वह भी इन दोनों कानून का अध्ययन कर रहे हैं। विधिक जानकारों से राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधिक जानकारों के साथ ही वह भी जनता के बीच जाएंगे। जनता खुद समझेगी। 32 पेज का पूरा मसौदा वह आम जन को समझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें