अलीगढ़ के सांसद खेल महोत्सव का अटल आवासीय विद्यालय में आयोजन हो रहा है। महोत्सव में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, पंजा कुश्ती, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
गभाना के गांव टमकौली में अटल आवासीय विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 8 दिसंबर से हो गया। शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में उर्जा व अनुशासन की भावना जगाते हैं।
विज्ञापन
आयोजन की शुरुआत जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, ओलंपिक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रजत गौतम, युवा नेता विजय कुमार सिंह ने गुब्बारे छोड़कर की। सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। महोत्सव में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, पंजा कुश्ती, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। तकनीकी व्यवस्थाएं जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन व उनकी टीम द्वारा संचालित की गईं। संचालन मजहर उल कमर ने किया।
पहले दिन पावर लिफ्टिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुईं। इनमें 2800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीएम हरिश्चंद्र, रोहित सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेशम पाल सिंह, चेयरमैन राजा बाबू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, दलवीर सिंह, यशपाल माहौर, चेतन राना, बंटी चौधरी आदि मौजूद रहे।