फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुखार से तप रहे रंजीतगढ़ी पहुंचे सांसद, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
गांव रंजीतगढ़ी का दौरा करते सांसद सतीश गौतम व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह।   संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव रंजीतगढ़ी में हर रोज बुखार से हालात खराब होते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में डेंगू से पिछले 50 दिनों में ये 9 मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन




वहीं लगातार अमर उजाला में छपती खबरों को देख सांसद सतीश गौतम व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने सोमवार को गांव का दौरा किया। सांसद ने ग्रामीणों से बात की व उन्हें डेंगू के प्रति सावधान रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों से बात कर उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, यादवेन्द्र सिंह प्रधान, सुभाष चौधरी, बबलू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।




बुखार से हो रही मौतों व विभागीय अधिकारियों के प्रति ग्रामीणों में भारी रोष है। उनका कहना है कि गांव पिछले 50 दिनों से डेंगू की चपेट में है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए हैं। गांव के अधिकांश मरीजों का इलाज कस्बा के अप्रशिक्षित डॉक्टरों से चल रहा है। वहीं कुछ मरीजों का इलाज जेवर के निजी अस्पतालों में भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें