फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में सांसद ने किया हनुमान मंदिर का शिलान्यास

विज्ञापन
नूरपुर में हनुमान मंदिर का शिलान्यास करते सांसद सतीश गौतम। - फोटो : HAZIYAPUR
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में मंगलवार को सांसद सतीश गौतम ने हनुमान मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे गूंजते रहे। नूरपुर में जमा हुए हिंदू संगठनों ने प्रशासन से नूरपुर प्रकरण के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गांव के माहौल को ध्यान में रखते हुए एसडीएम खैर अंजनी कुमार व सीओ शिवप्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। विगत दिनों दो समुदायों के बीच विवाद को लेकर यह गांव चर्चा में रहा है।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि योगी-मोदी की सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नूरपुर में मस्जिद के सामने से ही हिंदू समाज की बेटियों की बरात निकलेगी। यहां मस्जिद में नमाज भी होगी और मंदिर में पूजा भी, लेकिन घटना के आरोपियों को किसी भा हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून सभी को जेल की सलाखों तक पहुंचाएगा। हनुमान मंदिर के शिलान्यास में पहुंची पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि यहां के लोगों का वर्षों का सपना पूरा हो गया है। हिंदू जागरण मंच ने गांव ने राम दरबार लगाने की घोषणा की। मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये का चेक देने वाले राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी आरएस बाली ने हनुमान मंदिर के शिलान्यास पर खुशी जताई। कहा कि आज उनका सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। हवन यज्ञ में मौजूद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आहुति दी। गांव में भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। मंगलवार को पूरे दिन गांव के हिंदू परिवारों में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने संगीत के साथ नृत्य भी किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू क्रांतिकारी सेवादल गाजियाबाद से महंत मछेन्द्रपुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद, हिंदू युवा मंच के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह मैनेजर, जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, सचिन पंडित, मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, शिवराज सिंह, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस कारण चर्चा में आया गांव
करीब एक माह पहले गांव नूरपुर के एक हिंदू परिवार में आई बरात को चढ़ने से समुदाय विशेष के लोगों ने रोक दिया था। झगड़ा व मारपीट भी हुई थी। उसके बाद गांव में हिंदू समाज के लोगों ने दरवाजों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखकर पलायन की धमकी देकर हलचल मचा दी थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू समाज के लोग भी एकत्रित होकर गांव पहुंचने लगे। प्रशासन की सतर्कता के कारण टकराव टला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें